ब्लॉक मुख्यालय का मॉडल शौचालय हुआ बदहाल
श्रावस्ती, जून 29 -- गिलौला,संवाददाता। स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता का संदेश देने और ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर निर्माण का उदाहरण प्रस्तुत करने के उद्देश्य से बनाए गए मॉडल शौचालयों की हकीकत अब सवालों के घेरे में है। विकास क्षेत्र गिलौला के ब्लॉक मुख्यालय परिसर के बीचों-बीच बना मॉडल शौचालय अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। न तो शौचालय को गिरवाया जा रहा है और न ही मरम्मत कराया जा रहा है। शौचालय की दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ चुकी हैं। छत भी पूरी तरह जर्जर अवस्था में पहुंच गयी है और कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है। जिस मॉडल शौचालय को देखकर ग्राम पंचायतों में सचिव, प्रधान और ग्रामीण प्रेरणा लेकर निर्माण कार्य कराते हैं, वही आज अपनी बदहाल स्थिति से सरकारी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। लोगों ने बताया कि जब ब्लॉक मुख्यालय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.