हरदोई, अप्रैल 4 -- बिलग्राम। बिलग्राम ब्लॉक का निरीक्षण सीडीओ सान्या छाबड़ा ने किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत सीएलएफ स्तर पर अत्यधिक धनराशि लंबित मिली। इस पर संबंधित ब्लॉक मिशन प्रबंधकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने एवं उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने पाया कि कुछ कार्यों के भुगतान समय पर नहीं किए गए हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े कार्यों का भुगतान शीघ्र किया जाए। निर्माण कार्य पूर्ण होने पर धरोहर राशि भी वापस की जाए। सभी पटलों पर समय से भुगतान और कागजी प्रक्रिया पूरी रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने आईजीआरएस के अंतर्गत आने वाली शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर दिया। कहा कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.