ब्लॉक बैठक में टेट अनिवार्यता पर चर्चा
उन्नाव, मार्च 25 -- उन्नाव। टेट अनिवार्यता को लेकर शिक्षकों ने बुधवार को हसनगंज में ब्लाकस्तरीय बैठक की। 2011 से पूर्व नियुक्त सभी शिक्षकों को टीईटी की बाध्यता से बाहर करने पर आवाज उठाई। कहा, सेवाकालीन शिक्षकों को पुन: टेट परीक्षा के लिए बाध्य करना न तो नियम संगत है, न ही वैधानिक है। यह निर्णय वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को बाध्य होंगे। ब्लॉक इकाई हसनगंज में संगठनात्मक विस्तार करते हुए मोहम्मद कादिर को ब्लॉक अध्यक्ष, विनोद रावत को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रंजीत चौधरी को महामंत्री व रॉबिंसन गुप्ता को कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। बैठक में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय कनौजिया, जिला अध्यक्ष कृष्ण शंकर मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मदन गोपाल, उपाध्यक्ष दिलीप अवस्थी, महामंत्री नवाबगंज अमित शर्मा सहित रवींद्र, गणेश मिश्रा, शैलेन्द्र सिंह, प्रमोद सिंह,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.