ब्लॉक प्रमुख से मारपीट में तीन आरोपी गिरफ्तार
गाजीपुर, जून 19 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक प्रमुख हीरा यादव से रंगदारी मांगने और रुपये न देने पर ब्लाक परिसर में घुसकर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी औडिहार गांव निवासी देवराज उर्फ ठाकुर सिंह समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया। तीनों आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित था। अभी तीन आरोपी फरार हैं।बता दें कि 15 जून की शाम को सैदपुर ब्लाक प्रमुख हीरा यादव अपने कार्यालय में थे। इस दौरान उनका पूर्व का एक कर्मचारी सर्वेश यादव आया और उसने ठाकुर सिंह से सम्बंधित एक फाइल पास करने के लिए उनके समक्ष प्रस्तुत किया। साथ ही देवराज सिंह ने फोन कर पांच लाख रुपए की रंगदारी मांगी जिसे उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद देवराज उर्फ ठाकुर सिंह, उसका बे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.