प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 20 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। पट्टी सब रजिस्ट्रार कार्यालय में गोली चलाने, एमडी तस्करी के आरोपी ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई सही पाई गई। सुनवाई के बाद डीएम ने उसे छह माह के लिए जिलाबदर करने का आदेश दिया है। पट्टी के रामकोला गांव निवासी बाबा बेलखरनाथ धाम ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह ने पिछले साल सब रजिस्ट्रार कार्यालय में बैनामा रोकने के दौरान दो लोगों पर गोली चला दी थी। मामले में जेल भेजने के बाद पुलिस रिमांड पर ले आई तो उसकी निशानदेही पर मैरेज हाल के पास से 34 ग्राम एमडी जमीन खोदकर बरामद की गई। 9 गंभीर आपराधिक मुकदमे को देखते हुए पुलिस ने उसके खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की थी। मामले की सुनवाई के बाद डीएम अभिषेक पांडेय ने पुलिस की कार्रवाई जायज पाया। डीएम ने अपने आदेश में कहा कि सरकारी कार्यालय में दि...