गाजीपुर, जुलाई 24 -- खानपुर। समाजवादी पार्टी के प्रस्तावित जंतर-मंतर आंदोलन में जाने से रोकने के लिए पुलिस ने सैदपुर ब्लॉक प्रमुख हीरा यादव सहित कई सपा नेताओं को उनके आवास पर ही रोक दिया है। सपा नेताओं का आरोप है कि पुलिस ने पिछले दो दिनों से उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने दिया। बताया गया कि हीरा यादव के अलावा सपा नेता कमलेश यादव, राय साहब, रामखेलावन यादव और मनोज यादव सहित कई पदाधिकारियों पर भी नजर रखी गई। ब्लॉक प्रमुख ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए कहा कि शांतिपूर्ण विरोध हर नागरिक का अधिकार है। वहीं पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियातन यह कदम उठाया गया है। यह भी पढ़ें- दिल्ली जा रही सपा नेता को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट33 कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। यह भी पढ़ें- स...