सहारनपुर, जून 17 -- तीतरों। ब्लॉक प्रमुख चुनाव मामले में हाई कोर्ट से राहत मिलने के बाद ब्लॉक प्रमुख मुन्नी देवी के समर्थको ने राहत की सांस ली है। गांव सालियर में उनके समर्थकों ने खुशी जाहिर की है। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश चौधरी ने बताया कि जो विकास कार्य रुक गए थे उन्हें पूरा किया जायेगा। इस दौरान ओमकार सिंह, महावीर सिंह, सोनू मुखिया, रणवीर सिंह, सेठपाल, जसवीर सिंह, अमित कुमार, संदीप कुमार, कुलबीर सिंह, बृजपाल आदि ने हर्ष व्यक्त किया है। यह भी पढ़ें- रानीखेत में केतन को न्याय की मांग उठी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...