गंगापार, मई 2 -- नारीबारी में शुक्रवार दोपहर ब्लॉक प्रमुख शंकरगढ़ निर्मला देवी एवं प्रधान संघ अध्यक्ष पुष्पराज सिंह पर जानलेवा हमला, तोड़फोड़, लूटपाट की गई। पुलिस ने मामले में एक महिला सहित तीन आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख निर्मला देवी व प्रधान संघ अध्यक्ष पुष्पराज सिंह नारीबारी स्थित बुद्ध पूर्णिमा के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उनकी गाड़ी नारीबारी चौराहे के समीप पहुंची, एक महिला ने अचानक शोर मचाते हुए गाड़ी रुकवा ली। गाड़ी रुकते ही उसके साथ मौजूद तीन-चार लोग वाहन पर हमला करते हुए शीशे तोड़ने लगे और मारपीट शुरू कर दी। निर्मला देवी ने बताया कि जब उन्होंने गाड़ी रोककर महिला से चोट के बारे में पूछा, तो मौके पर मौजूद बृजेश कुमार पुत्र सुखराम निवासी बरा फरहदी सोहागी रीवा, अनुप...