प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 10 -- कोहंडौर। जिला सहकारी बैंक प्रतापगढ़ के अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख मंगरौरा राजीव प्रताप सिंह 'नंदन' का व्हाट्सएप नंबर साइबर शातिरों ने हैक कर लिया है। प्रमुख के मोबाइल नंबर से उनके परिचितों व अन्य लोगों को मैसेज या कॉल कर रुपये की मांग कर रहे हैं। राजीव प्रताप सिंह नंदन ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को सावधान करते हुए अपील की है कि उनके व्हाट्सएप नंबर से आने वाले किसी भी मैसेज, कॉल या रुपये की मांग पर भरोसा न करें और किसी भी प्रकार का लेनदेन न करें। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...