बलिया, जून 1 -- हल्दी, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के नीरुपुर निवासी धर्मेंद्र तिवारी ने ब्लॉक प्रमुख बेलहरी शशांक शेखर तिवारी तथा उनके परिवार के कुछ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। उनकी शिकायत की जांच सीओ बैरिया मो. फहीम कुरैशी कर रहे हैं। बताया जाता है कि रविवार को सीओ ने पीड़ित का बयान दर्ज किया। धर्मेन्द्र ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर बताया है कि 20 मई को ई-रिक्शा से सवारी लेकर बलिया से आ रहा था। इसी बीच दुबहड़ थाना क्षेत्र के धरनीपुर गांव के पास ब्लॉक प्रमुख बेलहरी तथा उनके साथ मौजूद अन्य लोगों ने रोक लिया। आरोप लगाया है कि बीडीसी का चुनाव नहीं लड़ने की धमकी देते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- महकार बिगहा की खबर में जोड़ : सीओ बैरिया का कहना है कि जांच पूरी कर अधिकारियों को अवगत कराया जायेगा। उनके निर्देश पर आगे की ...