लखनऊ, मई 19 -- सुभासपा मुखिया व पंचायतीराज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि सपा इस जन्म में दोबारा सत्ता में वापस नहीं आ सकती। सरकार बनाने के लिए उसे दूसरा जन्म लेना पड़ेगा।

पार्टी में शामिल होने वाले नए सदस्य सुभासपा अध्यक्ष ने पार्क रोड स्थित पार्टी कार्यालय में मंगलवार को प्रदीप सिंह कबूतरा समेत 51 लोगों को पार्टी में शामिल किया। कबूतरा लखनऊ में ब्लॉक प्रमुख पति अजीत सिंह हत्या कांड के आरोपी हैं। इस मौके पर ओम प्रकाश ने कहा कि भाजपा के पास, जयंत हैं, अनुप्रिया हैं, संजय निषाद हैं और राजभर हैं, जो वोट दिलवाएंगे। सपा के पास कौन ऐसा नेता है, जो वोट दिलवा सके? एक नसीमुद्दीन सिद्दीकी हैं, वह अपनी ही सीट जीत जाए तो बहुत है।

सीएम योगी का समर्थन उन्होंने कहा कि सपा मुलायम सिंह यादव और शिवपाल यादव के नेतृत्व में बनी ...