ब्लॉक प्रमुख ने सार्वजनिक मंच का किया लोकार्पण
सोनभद्र, मई 16 -- सांगोबांध/म्योरपुर। म्योरपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत फरीपान स्थित जीवनशाला प्राथमिक विद्यालय, बनवासी सेवा आश्रम परिसर में क्षेत्र पंचायत से निर्मित सार्वजनिक मंच का लोकार्पण एवं विद्यालय का वार्षिक उत्सव आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख मानसिंह ने कहा कि सार्वजनिक मंच गांव की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षिक गतिविधियों के लिए उपयोगी साबित होगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार के प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने माता-पिता व क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान आयोजित वार्षिक उत्सव में बच्चों ने गीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- सांस्कृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.