ब्लॉक प्रमुख ने विंध्य मार्ट का किया शुभारंभ
मिर्जापुर, जून 6 -- जमालपुर। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत डोहरी गांव में संचालित विंध्य मार्ट का शुक्रवार को फीता काटकर ब्लॉक प्रमुख मंजू सिंह ने उद्घाटन किया। राधिका आजीविका स्वयं सहायता समूह की दुर्गा देवी दुकान का संचालन करेंगी। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि सरकार कि मंशा है कि महिलाएं स्वावलंबी बनकर अपना और अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और दवाई में सहयोग कर सकें। साथ ही आर्थिक रूप से मजबूत होंगी। विंध्य मार्ट के माध्यम से आजीविका समूह की महिलाएं समूह के उत्पादों की बिक्री करेंगी। दुकान का संचालन शुरू हो जाने से नमकीन, सरसों तेल, देसी घी, साड़ी, क्रीम सेनेटरी पैड, कालीन, कंगन, फिनायल, हार्पिक, सौंदर्य प्रसाधन सहित अन्य सामान आसानी से सस्ते दाम पर लोगों को मिलेगा। यह भी पढ़ें- आम बिक्री केंद्र का डीसी ने किया शुभारंभ बीडीओ रक्षिता सिंह ने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.