प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 26 -- लालगंज। स्थानीय ब्लॉक के तारापुर स्थित पंचायत भवन में मंगलवार को बतौर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अमित प्रताप सिंह ने डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ किया। डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ कर मुख्य अतिथि ने कहाकि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को शिक्षा के लिए डिजिटल लाइब्रेरी से बड़ी सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम का संयोजन प्रधान विमलेश सिंह, अध्यक्षता एडीओ पंचायत विमलेश कुमार मिश्र ने किया। इस मौके पर प्रीतेन्द्र ओझा, उधम सिंह, गंगा प्रसाद शुक्ला, नागेन्द्र वर्मा, प्रियांशु शुक्ला, सुनील वर्मा, धनंजय प्रताप सिंह, शिवमूरत ओझा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...