पीलीभीत, मार्च 9 -- पीलीभीत। ललौरीखेड़ा ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह गंगवार ने क्षेत्र के गांव कनाकोर गौंछ, अबूडांडी, गहलुइया, ढाकिया नथा, नवादा खुशहाली, मीरपुर, एमी, गौनेरी दान, कंजानाथ पट्टी, नवादा कंजा, लालपुर, मानपुर लालपुर गौटिया, कल्याणपुर, खरूआ आदि गांव में भ्रमण कर गमी के परिवारों में होली मिलन कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। उनके साथ प्रधान सर्वेश कुमार, यशपाल, सत्यदेव, मोहित गंगवार, महेश गंगवार, संजीव, राजपाल, छेदालाल पिंटू गंगवार आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...