बरेली, अप्रैल 14 -- सर्वोदयनगर कॉलोनी के सरकारी पार्क पर अवैध कब्जा, तोड़फोड़ और बच्चों को धमकाने की शिकायत एसडीएम सदर के पास पहुंची है। शिकायत में सर्वोदय नगर कॉलोनी गली नंबर 2 में रहनेवाले युवाओं ने कहा कि कॉलोनी में एक सरकारी पार्क है। जहां 10 अप्रैल की शाम सात बजे बच्चे खेल रहे थे। तभी ब्लॉक प्रमुख के पति आए और धमकाते हुए अभद्रता की। 11 अप्रैल को सुबह सात बच्चे वहां पहुंचे तो पाया कि पार्क का ग्राउंड ट्रैक्टर से जोत दिया गया है। वॉलीबॉल कोर्ट के पोल भी उखाड़कर फेंक दिए गए। उनका आरोप है कि उन लोगों ने सरकारी पार्क पर ताला डालकर कब्जा कर लिया है। वहां अवैध पार्किंग बनाने के साथ ही जनरेटर भी स्थापित किया गया है। मामले में तरुण आर्य, आदर्श यादव, कुशाग्र, राहुल आदि ने जांच कर अवैध कब्जा हटवाने की मांग की है। एसडीएम सदर ने जांच के आदेश दिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.