नैनीताल, फरवरी 26 -- गरमपानी। बेतालघाट एवं गरमपानी-खैरना क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए बेतालघाट ब्लॉक प्रमुख अंकित साह ने गुरुवार को खैरना बाजार में कैंप कार्यालय का शुभारंभ किया। उद्घाटन कैंची धाम के प्रबंधक प्रदीप साह, मंदिर ट्रस्टीगण एवं खंड विकास अधिकारी की उपस्थिति में हुआ। ब्लॉक प्रमुख अंकित साह ने कहा कि खैरना में कैंप कार्यालय खुलने से क्षेत्रवासियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। अब जनसमस्याओं को कैंप कार्यालय में ही सुनकर प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाएगा। इस दौरान कैंची धाम ट्रस्टी शैलेंद्र साह, एमपी सिंह, अनिल साह, खंड विकास अधिकार पंकज जोशी, विनोद कुमार रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...