उन्नाव, मार्च 12 -- हिलौली। ब्लाक सभागार में आयोजित आयुष्मान पखवाड़ा महाअभियान की बैठक ब्लॉक प्रमुख दिलीप कुमार दीक्षित की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम में उपस्थित बीडीओ हिलौली व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को जागरूक किया साथ ही पात्र गृहणी व अंत्योदय धारकों की जारी सूची के आधार पर अधिक मात्रा में कार्ड बनाने पर जोर दिया गया। एसीएमओ डॉ जेआर सिंह ने पंचायत सहायकों को समय के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि 70 साल के ऊपर के लोगों को भी योजना में शामिल किया जा सकता है। इस कार्ड के माध्यम से जिले के 19 प्राइवेट अस्पतालों में जाकर अपना इलाज करा सकते हैं। इसदौरान गयाबक्स सिंह, बीसीपीएम प्रीती शर्मा, एडीओ पंचायत उदयवीर सिंह, विवेक सिंह रुपेंद्र यादव, अजय यादव, शिवम गौड़, अमित रावत आदि लोग मौजूद रहे।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.