लखनऊ, जुलाई 14 -- नीतिगत निर्णय नहीं रूटीन कार्य ही करा सकेंगे लखनऊ, प्रमुख संवाददाताग्राम प्रधानों और जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक बनाए जाने के बाद अब ब्लाक प्रमुखों को भी प्रशासक बनाने की तैयारी है। आगामी 19 जुलाई को पांच साल कार्यकाल समाप्त होने के बाद ब्लाक प्रमुख भी प्रशासक के रूप में क्षेत्र के सामान्य रूटीन कार्य करा सकेंगे लेकिन कोई नीतिगत निर्णय नहीं ले सकेंगे ।यूपी सरकार कार्यकाल समाप्त होने पर ब्लाक प्रमुखों को ही प्रशासक बनाने का निर्णय ले सकती है। 18 जुलाई को इस संबंध में आदेश जारी करने की तैयारी है । प्रशासक रहते हुए ब्लाक प्रमुख भी रूटीन कार्यों को कर सकेंगे। विशेष स्थितियों में नीतिगत निर्णय का प्रस्ताव जिलाधिकारी को भेजेंगे। फिर शासन की सहमति से काम हो सकेगा । इनका कार्यकाल भी अधिकतम छह माह अथवा पंचायतों के सामान्य चु...