सुल्तानपुर, जून 29 -- चांदा। चांदा कोतवाली क्षेत्र के सफीपुर निवासी अजीत प्रताप सिंह किसी आवश्यक कार्य से प्रतापपुर कमैचा ब्लॉक परिसर पहुंचे थे। वे अपनी बाइक परिसर में खड़ी कर कार्यालय के अंदर चले गए। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटे तो वहां पर उनकी बाइक नहीं मिली। काफी तलाश के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चलने पर उन्होंने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। इसके बाद पीड़ित ने चांदा कोतवाली पहुंचकर लिखित तहरीर दी। यह भी पढ़ें- चौराहे के पास खड़ी बाइक ले गए चोर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...