ब्लॉक परिसर से छह यूकेलिप्टस पेड़ काटे, बीडीओ ने लिखा पत्र
बिजनौर, मार्च 19 -- हल्दौर/बिजनौर। ब्लॉक परिसर में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलने वाली घटना सामने आई है। सरकारी परिसर में खड़े छह यूकेलिप्टस के पेड़ों को अज्ञात लोगों ने बेखौफ होकर काट दिया और जिम्मेदारों को भनक तक नहीं लगी। घटना से प्रशासनिक तंत्र में हड़कंप मच गया है। खंड विकास अधिकारी सीपी पांडे ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस को सौंप दी है। जानकारी अनुसार ब्लॉक परिसर में वर्षों पुराने पेड़ों पर सोमवार तड़के आरा चलाया गया। हैरानी की बात यह है कि सरकारी परिसर में इतनी बड़ी वारदात हो गई और किसी को इसकी खबर तक नहीं लगी। सुबह जब कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो पेड़ों के कटे होने का खुलासा हुआ, जिसके बाद अफसरों में खलबली मच गई। बीडीओ सीपी पांडे ने एसपी अभिषेक झा, सीडीओ रणविजय सिंह को पत्र दिया। बीडीओ सीपी पांडे ने बताया कि बिना अनुमति सरकारी जमीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.