बिजनौर, मार्च 1 -- विकास खंड कार्यालय में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख व बीडीओ ने सभी को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाये दी। शनिवार को विकास खंड कार्यालय परिसर में ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान व बीडीओ डॉ दिनेशपाल शर्मा ने ब्लॉक में कार्यरत अधिकारिओं कर्मचारियों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि होली के जीवंत रंग सफलता, आनन्द और उल्लास के प्रतीक है तथा यह जीवन मे सौहार्द व समृद्धि लाते है। उन्होंने सभी से अपील की कि होली के त्यौहार को सुरक्षित और गुलाल के साथ मिलकर मनाएं, आशा है सभी के जीवन में वसंत ऋतु जैसी नई खुशियाँ आएं। इस अवसर पर एडीओ पंचायत करूणा चौहान व अन्य सहायक विकास अधिकारीयो ने विकास खण्ड में कार्यरत कर्मचारियों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर व मिठाई खिलाकर होली के त्योहार की शुभकामनाएं दी। इस अवसर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.