शाहजहांपुर, फरवरी 6 -- बंडा, संवाददाता। बंडा ब्लॉक परिसर में गुरुवार को मामूली कहासुनी के बाद ग्राम प्रधान के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना एडीओ पंचायत के कक्ष में हुई, जहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। ग्राम प्रधान ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। ग्राम पंचायत नहिरोला बुजुर्ग निवासी ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार वर्मा ने पुलिस को बताया कि वह ब्लॉक कार्यालय में एडीओ पंचायत के कक्ष में बैठे थे। इसी दौरान गांव का एक युवक, जो पेंशन बनवाने का कार्य करता है, वहां पहुंचा। किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते बढ़ गई। आरोप है कि युवक ने प्रधान का गिरेबान पकड़कर मारपीट की और गला दबाने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने बीच-बचाव किया। आरोप है कि युवक ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.