गाजीपुर, अप्रैल 7 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर स्थित ब्लॉक परिसर के सामने खड़ी एक कार को सोमवार की सुबह एक मनबढ़ ने पत्थरों से ताबड़तोड़ वार कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। लोग उसे पकड़कर थाने ले गए, जहां वाहन स्वामी ने उसके खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया। बड़ागांव में भोलानाथ मिश्र बाल गृह बालक चलाने वाले बहरियाबाद के उकरांव निवासी विपुल विनायक मिश्र की कार सैदपुर में ब्लॉक के सामने खड़ी थी। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और वहां रखे पत्थर उठाकर अचानक कार पर हमला कर दिया। उसने गाड़ी के साइड डोर के शीशे को चकनाचूर दिया और फिर बड़े पत्थर से करीब पांच बार वार कर आगे की विंडस्क्रीन भी चकनाचूर कर दी। पूरी घटना वहीं लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गयी। घटना को देख विपुल व आसपास मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.