औरैया, जनवरी 6 -- अजीतमल, संवाददाता।विकासखंड अजीतमल के सभागार में मंगलवार को सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना के तहत रबी गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में किसानों को रबी फसलों की उन्नत खेती और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई। कृषि विशेषज्ञ दिनेश तिवारी ने रबी फसलों की क्रांतिक अवस्था, सिंचाई प्रबंधन और पोषण प्रबंधन पर विस्तार से जानकारी दी। एफपीओ भवानी शंकर फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के मास्टर ट्रेनर लाखन सिंह ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की अपील की। वास्तु विशेषज्ञ नितेंद्र कुमार ने पाले से फसलों को बचाने के उपाय बताए। सहायक विकास अधिकारी (कृषि) योगेंद्र सिंह राजपूत ने कीट और रोग नियंत्रण पर जानकारी दी। इस दौरान बीटीएम दिनेश सिंह, एटीएम मोहित चौधरी, प्रवीण दुबे सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...