हाथरस, अप्रैल 9 -- सासनी। ब्लॉक परिसर के सभागार में बुधवार को लखपति दीदी सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक हरीशंकर माहौर एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सुशील प्रभाकर, भूपेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, अनिल कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित एवं पुष्प अर्पित कर किया। इस मौके पर पूर्व विधायक ने सरकार द्वारा चलाई जा रही लखपति दीदी को कैसे लखपति बनाया। विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया । लखपति दीदी कृति वर्मा द्वारा बताया गया कि वह सरकार की वजह से ड्रोन उड़ाकर लाखों रुपए कमा रही हैं। वह साइकिल तक नहीं चलाना जानती थी आज वह ड्रोन उड़ा रही हैं। इस मौके पर रुचि प्रभाकर, पूनम कुमारी, भावना,मुन्नी देवी,प्रतिभा,सहाना बेगम एवं आदि लखपति दीदी मौजूद रही।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.