बिजनौर, मार्च 9 -- कोतवाली देहात। ब्लॉक परिसर में बने शौचालयों में फैली गंदगी को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत की मासिक बैठक में किसानों ने नाराजगी जताई। किसानों ने शौचालयों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने और जर्जर शौचालयों के पुनर्निर्माण की मांग उठाई। सोमवार को ब्लॉक प्रांगण में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए भाकियू टिकैत के ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी बलजीत सिंह ने कहा कि ब्लॉक परिसर में बने शौचालय बेहद गंदे हालात में हैं। सफाई के अभाव में आम लोग उनका उपयोग करने से कतराते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ब्लॉक के अधिकारी और कर्मचारी इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।किसानों ने मांग की कि जर्जर हो चुके शौचालयों का पुनर्निर्माण कराया जाए और नियमित सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही...