बिजनौर, मार्च 11 -- हल्दौर, संवाददाता। बुधवार को जिला विकास अधिकारी रचना गुप्ता ने विकास खंड हल्दौर कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ब्लॉक परिसर में स्थित विभिन्न कार्यालयों का जायजा लेते हुए व्यवस्थाओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी ने मनरेगा सेल, खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) कार्यालय सहित अन्य विभागीय कक्षों में पहुंचकर अभिलेखों व आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों से मनरेगा सहित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की और योजनाओं को समयबद्ध तथा पारदर्शिता के साथ संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी विकास योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचना चाहिए। इसमें किसी प्रकार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.