बरेली, मई 8 -- गुरुवार को कई जगह छोटे-छोटे ब्लॉक के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। स्पेशल के साथ-साथ नियमित ट्रेनें भी विलंब से बरेली जंक्शन पहुंचीं। ट्रेनें अपने निर्धारित समय से चार-चार घंटा देरी से पहुंच रही हैं। गुरुवार की सुबह से दोपहर तक सीबीगंज, धनेटा, पीतांबरपुर, मीरानपुर कटरा, तिलहर आदि सेक्शन में छोटे-छोटे ब्लॉक ने ट्रेनों की रफ्तार को कम कर दिया। जिससे (15933) अमृतसर तिनसुखिया एक्स्प्रेस दो घंटा से सुबह 11:28 बजे जंक्शन पहुंची। (14022) पुरुलिया स्पेशल करीब चार घंटा इंतजार कराया। यह ट्रेन दोपहर में दो बजे के बाद आई। (05576) सहरसा स्पेशल एक घंटा, (15909) अवध आसाम एक्सप्रेस पौन घंटा, (20503) राजधानी एक्सप्रेस भी ब्लॉक के चलते पौन घंटा देरी से आई। शाम को ब्लॉक खुले तब ट्रेनों ने रफ्तार भरी। अधिकारियों का कहना है, मानसून आने स...