गोड्डा, जून 17 -- महागामा, एक प्रतिनिधि। महागामा थाना क्षेत्र के व्यस्त ब्लॉक चौक के समीप मंगलवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं और सवार सड़क पर जा गिरे प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों मोटरसाइकिलें ब्लॉक चौक की ओर से आ रही थीं। इसी दौरान आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग जुट गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल उठाकर महागामा रेफरल अस्पताल पहुंचाया। घायलों में बसुमंती निवासी जॉय मिच के पुत्र रोनित मिच (32) तथा ऊर्जानगर निवासी गोहूर लोहार के पुत्र माणिक लोहार (17) शामिल हैं। रोनित मिच का पैर टूट गया है, जबकि माणिक लोहार के सिर में गंभीर चोट लगी है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति चि...