बागेश्वर, अप्रैल 21 -- देवेंद्र पांडे, कांडा। कांडा ब्लॉक की मांग को लेकर कालिका मंदिर में चल रहा क्रमिक अनशन को एक महीना पूरा हो गया है। मंगलवार को ईश्वर सिंह धपोला, मोहन सिंह धपोला अनशन पर बैठे। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि उनके आंदोलन को एक महीना पूरा हो गया है, लेकिन अभी तक शासन व प्रशासन ने उनकी सुध तक नहीं ली, लेकिन वह हार मानने वाले नहीं हैं। इस मौके पर प्रधान संगठन उपाध्यक्ष योगेश धपोला, दिनेश वर्मा, हरेंद्र कुमार, गणेश दत्त कांडपाल, मनीष कांडपाल, जितेन्द्र वर्मा,महेश पंत अशोक जोशी प्रकाश नगरकोटी मौजूद रहे। संचालन आलम मेहरा ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...