काशीपुर, अप्रैल 1 -- काशीपुर, संवाददाता। ब्लॉक के शासकीय व अशासकीय विद्यालय में पुस्तक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। निशुल्क किताबें मिलने से बच्चों के चेहरे खिले नजर आए। बीईओ ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर स्कूली बच्चों को कोर्स की सभी किताबें वितरित कर दी जाएंगी। बुधवार को रतन रोड स्थित सुदामालाल राउप्रावि में मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि विजय कुमार बॉबी तथा मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेंद्र कुमार मिश्रा ने विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं के छात्रों को निशुल्क पुस्तकें प्रदान कीं। खंड शिक्षा अधिकारी डीके साहू, प्रधानाचार्य सुरेश सिंह समेत शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे। वहीं उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज में निशुल्क पुस्तक वितरण कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी डीके साहू की मौजूदगी में छात्रों को पुस्तकें वितरित की गई। यहां प्रबंधक शिवनंदन प्रसाद अग्र...