बागेश्वर, मार्च 15 -- कांडा विकास खंड संघर्ष समिति की यहां आयोजित बैठक में पृथक ब्लॉक की घोषणा आज तक नहीं किए जाने पर समिति ने कड़ी आपत्ति जताई है। बैठक में तय किया गया कि 23 मार्च से कालिका मंदिर कांडा में तपस्या की जाएगी। जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाएगी आंदोलन जारी रहेगा। पहले क्रमिक अनशन की चेतावनी दी थी। रविवार को आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कांडा ब्लॉक की मांग जिले की सबसे पुरानी मांगों में एक है। सरकार उन्हें इस मामले में उलझा रही है। वक्ताओं ने कहा कि गत दिनों हुई बैठक में तय किया गया था कि 23 मार्च से ब्लॉक के लिए क्रमिक अनशन करेंगे, लेकिन अब रणनीति में बदलाव किया है। 23 मार्च से कालिका मंदिर में तपस्या की जाएगी। पहले दिन गंगा सिंह पांगती, जितेंद्र वर्मा, राजेंद्र नगरकोटी तपस्या करेंगे। इस मौके पर क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.