बागेश्वर, अप्रैल 14 -- देवेंद्र, कांडा। पृथक विकास खंड बनाने की मांग को लेकर महातपस्या 23वें दिन भी जारी रही। कालिका मंदिर परिसर में आयोजित सभा में वक्ताओं ने आंदोलन तेज करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि विकास खंड के बिना क्षेत्र का समुचित विकास संभव नहीं है। कार्यक्रम की अध्यक्षता हीरा सिंह ने की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की लंबे समय से उपेक्षा हो रही है, जिसके चलते वे क्रमिक अनशन पर बैठे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और कांग्रेस सरकारों ने जनता को छला है, जिसका जवाब जनता समय आने पर देगी। उ यह भी पढ़ें- कांग्रेसियों ने दिया आंदोलन को समर्थन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...