बागेश्वर, अप्रैल 9 -- देवेंद्र पांडेय, कांडा। कांडा ब्लॉक की मांग को लेकर कालिका मंदिर में चल रहा महातपस्या कार्यक्रम 18वें दिन भी जारी रहा। ब्लॉक के लिए पति-पत्नी समेत चार लोग क्रमिक अनशन पर बैठे हैं। वक्ताओं ने कहा कि खेती-किसानी का काम शुरू होने के बावजूद वे अपनी मांग से पीछे नहीं हटेंगे और इस बार इसे मनवाकर ही दम लेंगे। गुरुवार सुबह आंदोलनकारी मंदिर परिसर में एकत्र हुए और नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। क्रमिक अनशन पर मनोज कुमार उनकी धर्मपत्नी मंजू देवी, राजेंद्र सिंह कर्म्याल और धरम सिंह कर्म्याल बैठे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...