बागेश्वर, अप्रैल 5 -- ब्लॉक की मांग को लेकर कालिका मंदिर में महातपस्या के तहत 14वें दिन क्रमिक अनशन जारी रहा। पूर्व शिक्षक नेता गिरधारी सिंह रावत, ग्राम प्रधान भेट नंद राम तथा राजेंद्र बोरा अनशन पर बैठे। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि ब्लॉक की मांग को लेकर उनका आंदोलन जारी है वह आगे भी जारी रहेगा। अध्यक्षता भूतपूर्व सैनिक बलवीर सिंह भंडारी ने की। इस मौके पर दरपान सिंह धपोला, पंकज कुमार, विनोद कुमार, गणेश कुमार, अर्जुन माजिला, मनीष पंत, भैरवदत्त चंदोला, अनिल चंदोला, गंगा लाल वर्मा, वीरेंद्र नगरकोटी, प्रकाश नगरकोटी, निर्मल साह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.