बरेली, अक्टूबर 23 -- ब्लॉक के चलते गुरुवार को अप-डाउन की कई ट्रेनें प्रभावित रहीं। ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 6-6 घंटा तक विलंब से पहुंची। यात्री पूरे दिन परेशान हुए। ट्रेनों के लेट होने के संबंध में यात्रियों ने एक्स पर शिकायतें दर्ज कराई। पता चला हर सेक्शन में ब्लॉक लेकर काम किये जा रहे हैं। जिसके चलते ट्रेनें अधिक प्रभावित होती हैं। गुरुवार को (04615) फिरोजपुर स्पेशल 4.30 घंटा, (05576) सहरसा स्पेशल 6.45 घंटा, (15044) लखनऊ मेल 1.40 घंटा, (12358) दुर्गियाना एक्सप्रेस 1.00 घंटा विलंब से पहुंची। (12584) डबल डेकर और (12392) काशी विश्वनाथ आदि ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय पर नहीं आईं। यात्रियों को इंतजार करना। रात तक 95 लोगों ने टिकट कैंसिल कराकर यात्रा को रद किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...