बरेली, अप्रैल 13 -- बरेली। छोटे-छोटे ब्लॉक के चलते सोमवार को कई ट्रेनें निर्धारित समय से एक-एक घंटा तक लेट आई। जबकि 12210 कानपुर गरीबरथ एक्सप्रेस कैंसिल रही। हालांकि सुबह तक कुछ ट्रेनें अधिक प्रभावित हुईं। दोपहर बाद ब्लॉक खुल गये। 22423 जनसाधारण एक्सप्रेस 1.30 घंटा देरी से आई। जबकि 13307 गंगासतलुज और पंजाब मेल भी निर्धारित समय पर नहीं पहुंची। लखनऊ से बरेली तक जीएम का निरीक्षण कार्यक्रम भी था, इसलिए ब्लॉक भी कम रखे गये थे। ट्रैक पर जो अति आवश्यक कार्य था, वही कराया गया। यह भी पढ़ें- झांसी-लखनऊ इंटरसिटी, मेमू अब गोविंदपुरी तक चलेगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...