बरेली, मई 2 -- रेलवे ट्रैक पर चल रहे मरम्मत और आधुनिकीकरण कार्यों के कारण बार-बार लिए जा रहे ब्लॉक का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। ब्लॉक के चलते शुक्रवार को कई ट्रेनें आठ-आठ घंटे तक देरी से बरेली जंक्शन पहुंचीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्लेटफार्मों पर घंटों इंतजार के कारण भीड़ बढ़ गई और अव्यवस्थाएं भी खुलकर सामने आईं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली से लखनऊ रूट पर ट्रैक बदलने, स्लीपर बदलने और हाईटेक सिग्नल सिस्टम लगाने का कार्य जारी है। इसी के चलते जगह-जगह ब्लॉक लिए जा रहे हैं, जिससे ट्रेनों की रफ्तार प्रभावित हो रही है। मुरादाबाद से लखनऊ के बीच करीब 50 से 60 स्थानों पर 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से ट्रेनों को चलाने के निर्देश (कॉशन) लागू हैं। यह भी पढ़ें- जौनपुर-गोरखपुर में ब्लॉक; दो ट्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.