पटना, मार्च 20 -- आसनसोल मंडल के विभिन्न खंडों में रविवार को डी-स्ट्रेसिंग ब्लॉक के कारण बिहार की छह ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। एक ट्रेन का आंशिक समापन किया गया है और एक ट्रेन विलंब से चलाई जाएगी। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को 63565 जसीडीह-झाझा मेमू पैसेंजर, 63566 झाझा-जसीडीह मेमू पैसेंजर, 63298 झाझा-देवघर मेमू पैसेंजर, 63509 बर्द्धमान-झाझा मेमू पैसेंजर, 63510 झाझा-बर्द्धमान मेमू पैसेंजर, 63547 जसीडीह-बांका मेमू पैसेंजर और 63548 बांका-जसीडीह मेमू पैसेंजर को रद्द कर दिया गया है। जबकि 63209 देवघर-पटना मेमू को झाझा से आंशिक रूप से प्रारंभ किया जाएगा (देवघर और झाझा के बीच सेवा रद्द रहेगी)। 13331 धनबाद-पटना एक्सप्रेस को 80 मिनट विलंब से चलाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.