बागेश्वर, अप्रैल 15 -- देवेंद्र, कांडा। कांडा ब्लॉक की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन 24वें दिन भी जारी रहा। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जातीं, आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान दो पूर्व सैनिक क्रमिक अनशन पर बैठ गए। बुधवार को आंदोलन से जुड़े लोग कालिका मंदिर परिसर में पहुंचे और नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। पूर्व सैनिक व झाकरा के ग्राम प्रधान गिरीश जोशी तथा पूर्व सैनिक रमेश चंद्र जोशी अनशन पर बैठे। उन्होंने कहा कि उनके आंदोलन को सभी का सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यदि सत्ताधारी नेता अपनी भूमिका सही से निभाएं तो क्षेत्र को ब्लॉक का दर्जा मिल सकता है। यह भी पढ़ें- कांडा में पूर्व सैनिक क्रमिक अनशन पर बैठे लोगों को लंबे समय से छोटी प्रशासनिक इकाई का दंश झेलना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.