गंगापार, मई 12 -- कोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक परिसर में मनरेगा कार्यालय के पीछे वाटर कूलर लगा हुआ है जो महीनों से खराब है। इस ओर ब्लॉक के जिम्मेदार का ध्यान नहीं है। परिसर में लगे एक मात्र हैंडपंप से ब्लॉककर्मी और आने जाने लोग अपनी प्यास बुझाते हैं।जानकारी के अनुसार टाउन में 10 वाटर कूलर लगे हैं जिसमे मोतीनगर का कुछ दिनों से खराब है। इसी तरह 185 इंडिया मार्का हैंडपंपो मे शहीद नगर मे सुरेश हरिजन के दरवाजे पर लगा हैंडपंप खराब है। जबकि इसी वार्ड के अजय प्रकाश ने वन्दना टाकीज के पास लगे हैंडपंप का रीबोर कराकर अन्यत्र लगवाने की शिकायत की है। यह भी पढ़ें- 17 वाटर कूलर बुझा रहे नगरवासियों की प्यास टाउन में चार टैंकर हैं जिनको कभी-कभी तहसील के बगल कांशीराम आवास में टैंकर से पानी पहुंचाना पड़ता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...