सहारनपुर, जून 17 -- रामपुर मनिहारान। ब्लॉक रामपुर मनिहारान में केन्द्र सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष में समेकित जन कल्याण एवं जन जागरूकता अभियान के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों ने स्टॉल लगाकर महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी। बुधवार को ब्लॉक कार्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने केन्द्र व प्रदेश सरकार की बेसिक शिक्षा विभाग में वर्तमान में विद्यालयों में लागू की गई योजनाओं की पूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार कौशल ने बताया कि केन्द्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर जन जागरूकता अभियान के तहत केन्द्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- 12 साल की उपलब्धि प्रदर्शनी के माध्यम से जनता तक पहुंचा...