कौशाम्बी, मार्च 24 -- कौशाम्बी ब्लॉक परिसर स्थित सहायक विकास अधिकारी कार्यालय के पास निर्मित सामुदायिक शौचालय तीन वर्ष पूर्व फरियादियों की सुविधा के मद्देनजर बनाया गया था। आज तक इसे आम जनता के उपयोग के लिए खोला नहीं किया गया। लाखों रुपये की लागत से बने इस शौचालय पर ताला लटका हुआ है। इससे ब्लॉक आने वाले फरियादियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ब्लॉक परिसर में बाल विकास परियोजना कार्यालय, पशु चिकित्सालय, तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित हैं। यहां प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जन्म प्रमाणपत्र, मृत्यु प्रमाणपत्र, परिवार रजिस्टर की नकल, सचिव से मुलाकात, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की बैठक तथा स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए आते-जाते रहते हैं। महिलाओं, पुरुषों और दिव्यांगजनों की लगातार आवाजाही के बावजूद शौचालय में जिम्मेदारों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.