बगहा, मई 27 -- बेतिया बेतिया कार्यालय । नगर निगम के अधीन आने वाले फुटकर विक्रेताओं की पिछले कई वर्षों से चल रही मांग अब पूरी हो गई है। नगर निगम के ब्लॉक कार्यालय के समीप और वेंडिंग जोन खोला जाएगा। इसे लेकर नगर निगम बोर्ड द्वारा आधुनिक वेंडिंग जोन निर्माण हेतु योजना पारित की गई है। इसकी जानकारी देते हुए नगर निगम की आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित ने बताया कि जितने भी फुटकर विक्रेता जगह-जगह दुकान लगाते थे उन्हें अब इससे मुक्ति मिल जाएगी। हर तरह की आधुनिक सुविधाएं इस वेंडिंग जोन में उनके लिए रहेगी। नगर के मीना बाजार चौक से लेकर सोआ बाबू चौक, स्टेशन चौक से लेकर कलेक्ट्रेट चौक तक के फुटकर विक्रेता जगह-जगह ठेला लगाया करते थे वह अपना ठेला अब प्रखंड कार्यालय के समीप लगाया करेंगे। यह भी पढ़ें- बुनियादी समस्या का होगा समाधान उन्हें कोई भी परेशानी नहीं होगी...