ब्लॉक कमेटी के गठन पर सहमति
मिर्जापुर, अप्रैल 1 -- मिर्जापुर। जनहित मोर्चा की बैठक बुधवार को पहाड़ी ब्लाक के अघवारे गांव में राजकुमार बिंद के आवास पर हुई। अध्यक्षता विधान सभा प्रभारी संतोष कुमार बिंद ने किया। बैठक में ब्लाक कमेटी गठन पर चर्चा करते हुए राजकुमार बिंद को ब्लाक अध्यक्ष और रणजीत को महामंत्री चुना गया। तय हुआ कि 15 दिन के भीतर पूरी कमेटी गठित कर उच्च नेतृत्व को सौंप दी जाएगी। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संयोजक लक्ष्मी नारायण कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं से अन्याय के खिलाफ गांव स्तर तक संघर्ष करने का आह्वान किया। जिला महामंत्री कदनलाल चकवाल ने बताया कि ब्लाक के बाद नगर निकायों में भी संगठन विस्तार होगा। नवनियुक्त अध्यक्ष राजकुमार बिंद ने कहा कि जल्द कमेटी गठन कर जनसमस्याओं को लेकर आंदोलन किया जाएगा। बैठक में कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.