बागेश्वर, अप्रैल 12 -- देवेंद्र पांडे, कांडा। कांडा को पृथक ब्लॉक बनाए जाने की मांग को लेकर विकासखंड संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहा क्रमिक अनशन रविवार को 21वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन को उत्तराखंड क्रांति दल का भी समर्थन मिला। वहीं कालिका मंदिर सहित अन्य मंदिरों के पुजारी भी तपस्या पर बैठे हैं। आंदोलनकारियों ने कहा कि जब तक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से ब्लॉक गठन का लिखित आश्वासन नहीं दिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। रविवार को भुवनचंद्र पंत की अध्यक्षता में कांडा कालिका मंदिर में बैठक हुई। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय कोषाध्यक्ष वरुण चंदोला, जिला महामंत्री मनोज चौहान और केंद्रीय सदस्य राहुल मिश्रा ने आंदोलन स्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया। इसमें संघर्ष समिति के अध्यक्ष गोविंद सिंह भंडारी के नेतृत्व में लोग एकजुट हुए। वक्ताओं न...