ब्लॉक अधिकारियों की कार्यशैली पर भड़के प्रमुख प्रतिनिधि, जताई नाराजगी
बलरामपुर, अप्रैल 18 -- महराजगंज तराई, संवाददाता। विकासखंड तुलसीपुर में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण सिंह विक्की ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि सरकार से संचालित कार्यक्रमों की जानकारी ब्लॉक प्रमुख को समय से नहीं दी जाती, जबकि अधिकांश सूचनाएं अगले दिन प्राप्त होती हैं, जो गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। आरोप लगाया कि ब्लॉक कार्यालय में अधिकारी व कर्मचारी मनमाने ढंग से कार्य कर रहे हैं। समय से कार्यालय नहीं पहुंचते। साथ ही कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की सूचना भी ब्लॉक प्रमुख तक नहीं पहुंचाई गई, जिससे ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों में भी असंतोष है। ब्लॉक प्रमुख स्वमिता सिंह ने कहा कि जल्द ही ब्लॉक का निरीक्षण किया जाएगा। यदि अधिकारियों की लापरवाही सामने आती है और कार्यक्रमों की जानकारी समय से नहीं दी जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.