कौशाम्बी, अप्रैल 25 -- जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने अवगत कराया है कि दिव्यांगजनों को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस क्रम में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार एवं दिव्यांगजन को उनकी आवश्यकता अनुसार नि:शुल्क कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण प्रदान करने के उद्देश्य से विकास खंड स्तर पर वृहद चिह्नांकन शिविर का आयोजन होगा। जानकारी देते हुए जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने बताया कि विकास खंड मंझनपुर में सात मई को प्रात: 10 से तीन बजे तक शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार सरसवां में आठ, कौशाम्बी में 11, नेवादा में 12, चायल में 13, मूरतगंज में 14, सिराथू में 15 मई एवं विकास खंड कड़ा में 18 मई को प्रात: 10 से तीन बजे तक शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- दिव्यांगजनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.