हरदोई, मार्च 23 -- हरदोई। जनपद के पशु आश्रय स्थलों में संरक्षित हजारों निराश्रित पशुओं के सामने चारे का संकट गहराने लगा है। वित्तीय वर्ष समाप्त होने में कुछ दिन बचे हैं पर अब तक अधिकांश विकास खंडों में भूसा और साइलेज खरीद की प्रक्रिया पूरी न हो सकी है। ऐसे में करीब 321 पशु आश्रय स्थलों में रह रहे 60 हजार से अधिक पशुओं के सामने भोजन का संकट खड़ा हो सकता है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार पशु आश्रय स्थलों का संचालन ग्राम पंचायतों के माध्यम से किया जाता है, जबकि भूसा और साइलेज खरीद की जिम्मेदारी विकास खंड स्तर पर तय की गई है। जिलाधिकारी अनुनय झा ने करीब दो माह पहले ही सभी खंड विकास अधिकारियों को खरीद प्रक्रिया समय से पूरी करने के निर्देश दिए थे, लेकिन इसका पालन नहीं किया गया।स्थिति यह है कि केवल माध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.